अतीत के पन्नों को पलट कर देखा,
तेरी परछाई नज़र आई
नज़रों को थोड़ा झुका कर देखा
तेरी परछाई नज़र आई
दिल के दरवाज़ों को खोल कर देखा
तेरी परछाई नज़र आई
बंद कमरों की खिड़कियाँ खोल कर देखा
तेरी परछाई नज़र आई
हवाओं में फ़िज़ाओं में
तेरी परछाई नज़र आई
में जहाँ जहाँ गया
तेरी परछाई नज़र आई
तेरे उस पाकीज़ा नाम से जुड़ गया
है जुबेर
जिधर देखा तेरी परछाई नज़र आई।
मेरी परछाई बन गया है तेरा साया
देखा जो क़ब्र में भी तेरी परछाई
नज़र आई
रोज़ाये महशर में जब हिसाब करेगा
मतीन
बख़्श देगा जो तेरी परछाई नज़र आई।
सहाफी
जुबेर
کوئی تبصرے نہیں:
ایک تبصرہ شائع کریں