मेने सुबह जल्दी ही लगा लिया अपनी उंगली पर सियाही का नीला धब्बा
तुम भी लगवा लो अपनी
उंगली पर नीला धब्बा
लगा दो अपनी पसंद के
नुमाइंदे पर ढप्पा
नहीं तो ५ साल तक बनोगे
हुकूमत के लिए अब्बा जब्बा डब्बा
गर तुमने
नहीं लिया इन्तेख़ाबी मरहले में हिस्सा
तुम्हे कोई
हक़ नहीं करो हाकिम की नाइंसाफ़ी
अपनी हक़
तल्फ़ी, ग़लत हुकुमरानी पर चर्चा
आ जाओ निकलो अपने अपने घरों से बाहर
होना चाहिए सबकी उंगली पर सियाही का निशाँन
गर है रखना तुमको अपनी ज़मीन अपनी मिट्टी की अज़मत
तो ले लो जमहूरियत के सबसे बड़े तेहवार में हिस्सा
सिर्फ़ कुछ ही पल की है, आज उठा लो ज़ेहमत
अगले ५ साल के लिए बना लो अपनी पसंदीदा हुकूमत
राये शुमारी तुम्हारा हक़ है, सरकार तुम से है तुम
सरकार से नहीं
करो अपनी पसंद और न पसंद का इज़हार
गर है ग़ुस्सा हुकूमत से गुजिश्ता ५ साल का निकाल दो इन्तेख़ाबी ग़ुबार
सहाफ़ी ज़ुबेर
کوئی تبصرے نہیں:
ایک تبصرہ شائع کریں